विधायक योगेश शुक्ला एवं बीकेटी के चेयरमैन गणेश रावत द्वारा बरेली के ओज एवं वीररस के राष्ट्रीय स्तर के सिद्धहस्त मंचीय कवि कमल कान्त तिवारी बरेली का सरनाम साहित्य भूषण सम्मान से सारस्वत अभिनन्दन किया गया। सम्मान के क्रम में हापुड़ के वरिष्ठ कवि रामकुमार सिसौदिया को भी सरनाम साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कमलकांत को यह प्रतिष्ठित सारस्वत सम्मान नेहरू युवा केन्द्र और पूर्वांचल मानस मण्डल मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई के कविवर्य कुसुमाग्रज सभागृह, सांताक्रुज़ में बसन्तोत्सव- 2025 विराट कवि सम्मेलन में प्रदान किया गया। प्रधानमन्त्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पाल व , उत्तर भारत संघ के महामन्त्री देवेन्द्र तिवारी और अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।