Tag: junhai

शाही के जुन्हाई गांव में रामलीला में युवक की हत्या के बाद तनाव, पुलिस तैनात

थाना शाही के गांव जुन्हाई में शुक्रवार देर रात रामलीला में दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दूसरे गांव के कुछ लोगों ने स्थानीय युवकों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में चार युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल में भर्ती तीन अन्य घायलों में भी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।