Tag: horrific

इंजन में खराबी के बाद यात्रियों से भरी बोट से टकरा गई थी बेकाबू-तेज रफ्तार नौसेना की नाव

एक चश्मदीद ने फ्रंट न्यूज नेटवर्क प्रतिनिधि को बताया, दोनों नावों की टक्कर काफी भयानक थी। टक्कर लगने के बाद नीलकमल की बोट में पानी भरने लगा और वह समुद्र की गहराइयों में डूबकर ओझल हो गई। नाव पलटने से समुद्र में डूब रहे यात्रियों में जिंदगी बचाने के लिए चीख-पुकार मच गई और समुद्र तट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तेज रफ्तार नाव के नीलकमल बोट से टकराने वाला वीडियो वायरल हुआ है जो बेहद भयानक है।