Tag: Godown

अब गुजरात के अंकलेश्वर में दवा कंपनी के गोदाम में पकड़ी गई 518 किलो कोकीन,पांच तस्कर गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, अंकलेश्वर-गुजरात। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक दवा कंपनी के गोदाम में तलाशी के दौरान 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।