Tag: fugitive prisoner Harpal

बरेली सेंट्रल जेल से फरार 25 हजार का इनामी कैदी हरपाल मुठभेड़ में गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली सेंट्रल जेल के अभेद्य सुरक्षा कवच को तोड़कर फरार हुए 25 हजार के इनामी कैदी हरपाल को पुलिस ने सोमवार शाम कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। हरपाल का रिश्ते का भांजा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सोमवार सुबह ही हरपाल की पत्नी नगीना ने एनकाउंटर का अंदेसा जताया था।