पार्षद चंद्र प्रकाश का आरोप है कि बीते साल अक्तूबर में पड़ोसी विशाल कश्यप ने कार की टक्कर से उनके एक पालतू कुत्ते को मार डाला था। शिकायत के बाद मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। दिसंबर में विशाल के भाई आशीष ने उनके दूसरे कुत्ते को भी कार से कुचलकर मार डाला।
एफएनएन ब्यूरो, अमेठी-उप्र। असफल प्रेम संबंधों और मुकदमे की रंजिश में परिषदीय शिक्षक सुनील कुमार समेत चार सदस्यों वाले उनके पूरे परिवार को गुरुवार सरेशाम गोलियों से भून डालने के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा ने शुक्रवार देर रात पुलिस गिरफ्त में एक दरोगा की पिस्टल छीनकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे बेबस कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले चंदन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश भी कर चुका है।