रसूखदार मंत्री पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिको के हितों की रक्षा का सदैव ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री अगर आवश्यक समझें तो आरोपों की सीबीआई से जांच करा लें। 'दूध का दूध और पानी का पानी' कराने के लिए बतौर मंत्री अब तक के मेरे एक-एक निर्णय की भी सीबीआई जांच कराई जा सकती है।"