Tag: Extortion Money

दुस्साहस: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी

संजय सेठ को जब रंगदारी मांगने का धमकी भरा फोन आया, उस वक्त वे दिल्ली में एक बैठक में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली के डीसीपी को दी। डीसीपी ने संजय सेठ से मुलाकात कर जरूरी जानकारी जुटाई और पूरे मामले की सघन पुलिस पड़ताल शुरू करवा दी है।