Tag: dharna

स्टाफ नर्स सहित दो पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के विरोध में स्टाफ ने किया प्रदर्शन, दो घंटे तक ओपीडी रही बंद

एफएऩएन बरेली ब्यूरो। मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते दिनों प्रसव के नाम पर वसूली के बहुचर्चित प्रकरण में प्रसूता की शिकायत पर शनिवार को थाने में स्टाफ नर्स और आशा के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस स्टाफ नर्स को सीएचसी और आशा को गांव से पकड़कर मीरगंज थाने ले गई। विरोध में सीएचसी परिसर में डॉक्टरों सहित पूरे स्टाफ द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सीएचसी की ओपीडी पूरी तरह बंद रही और दूरदराज गांवों से आए सैकड़ों मरीज डॉक्टरों और स्टाफ के नहीं मिलने पर इधर-उधर भटकते रहे।

कासगंज में महिला अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में दोपहर तक बंद रहे बाजार

एफएनएन, कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड के विरोध में हिंदू संगठनों के आह्वान पर रविवार को दोपहर तक कासगंज के बाजार बंद रहे। इस बारहद्वारी पर एकत्रित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाजार बंद कराने से रोकने की कोशिश की तो मामूली नोंकझोंक भी हुई।

अब बरेली में सिपाही पर रेप कर निकाह से मुकरने का संगीन इल्ज़ाम

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अब बरेली में एक सिपाही पर निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और फिर वादे से मुकर जाने का संगीन इल्ज़ाम लगा है। विरोध में युवती के परिजनों ने थाना हाफिजगंज के सामने धरना दिया और जमकर हंगामा भी किया।