एफएनएन ब्यूरो, चेन्नई-तमिलनाडु। भारत सरकार ने जापान पर निर्भर रहने के बजाय अब देश में ही स्वदेशी तकनीक से हाईस्पीड बुलेन ट्रेन की डिजाइनिंग, निर्माण और संचालन का निर्णय लिया है। सरकारी स्वामित्व वाली भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को दो हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनों की डिजाइनिंग, निर्माण और संचालन के वास्ते 867 करोड़ रुपये का ठेका भी दे दिया है। इस हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 250 से 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
एफएऩएन बरेली ब्यूरो। मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते दिनों प्रसव के नाम पर वसूली के बहुचर्चित प्रकरण में प्रसूता की शिकायत पर शनिवार को थाने में स्टाफ नर्स और आशा के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस स्टाफ नर्स को सीएचसी और आशा को गांव से पकड़कर मीरगंज थाने ले गई। विरोध में सीएचसी परिसर में डॉक्टरों सहित पूरे स्टाफ द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सीएचसी की ओपीडी पूरी तरह बंद रही और दूरदराज गांवों से आए सैकड़ों मरीज डॉक्टरों और स्टाफ के नहीं मिलने पर इधर-उधर भटकते रहे।