एस एंड सी कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल श्रमिक नेता अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल से मिला और ज्ञापन देकर 25 साल पहले अघोषित रूप से बंद की गई रबड़ फैक्ट्री के जबरन अनिश्चितकालीन सवैतनिक अवकाश पर भेजे गए 1432 कर्मचारियों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके वर्षों से लंबित वैधानिक देयों का गम्भीरतापूर्वक कार्रवाई कर प्राथमिकता से जल्द से जल्द भुगतान करवाने का आग्रह किया।
ज्ञापन में 19 जुलाई 24 को एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा की पहल पर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग में तय ऐजेंडे पर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर गहरी चिंता और असंतोष भी व्यक्त किया गया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अपनी सीमा में शामिल किए गए 35 गांवों का भी सर्वांगीण विकास कराएगा। इन सभी गांवों में चौड़ी सड़कें बनेंगी और भविष्य के लिए उपयोगी जलनिकासी (सीवरेज) सिस्टम भी विकसित होगा। इसके लिए मास्टर प्लान के अलावा जोनल प्लान भी बनाए जाएंगे।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली के दो बेहद व्यस्त रूटों पर बहुत लाइट मेट्रो दौड़ाने की तैयारी है। बहुप्रतीक्षित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट की डीडीआर बनाकर शासन को भेज भी दी गई है। शासन की मंजूरी मिलते ही लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरू भी हो जाएगा।