Tag: Central cabinet

‘एक देश एक चुनाव’ पर कोविंद समिति की सिफारिशों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। एक देश एक चुनाव (One Nation, One Election) पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित कमेटी की रिपोर्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में इस पर एक बिल भी ला सकती है। कोविंद समिति ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले इसी साल मार्च में वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी थी।