Tag: Bhamora police

बरेली रामगंगा बैराज में फंसी थीं तीन महिलाओं और एक बच्चे की लाशें

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। बुधवार को बरेली में बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के बैराज में तीन महिलाओं और एक बच्चे की लाशें फंसी हुई देखी गईं। सूचना पर प्रशासन फौरन हरकत में आ गया। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में भमोरा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के एक्सपर्ट गोताखोरों ने नदी की तेज धार के बीच से चारों शव निकाल लिए। पंचायतनामा भरवाने के बाद चारों शवों को पोस्टनार्टम को भिजवा दिया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।