Tag: Basic

प्राथमिक स्तर पर चिटौली तो जूनियर स्तर पर औंध ओवरऑल चैंपियन

जूनियर स्तर पर 100 दौड़ मीटर में अरुन प्रथम, 200 मीटर में विवेक प्रथम, गोला फेंक में पवन प्रथम, चक्का फेंक में अर्जुन प्रथम, लम्बी कूद में अरुन प्रथम व विवेक टीम कबड्डी प्रथम व आर्यन टीम खो-खो में प्रथम , कुल 21 गोल्ड मेडल जीतकर उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध के बच्चे जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बने।

लालपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुईं दाढ़ा न्याय पंचायत की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं

न्याय पंचायत दाढ़ा के विभिन्न परिषदीय  विद्यालयों से आए बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर तथा प्राथमिक विद्यालय दाढा प्राथमिक विद्यालय महिमा नगला प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन रहे। विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।