Tag: Amethi

गिरफ्तार हत्यारोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर एसटीएफ टीम पर बरसाईं गोलियां, पुलिस फायरिंग में हुआ घायल

एफएनएन ब्यूरो, अमेठी-उप्र। असफल प्रेम संबंधों और मुकदमे की रंजिश में परिषदीय शिक्षक सुनील कुमार समेत चार सदस्यों वाले उनके पूरे परिवार को गुरुवार सरेशाम गोलियों से भून डालने के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा ने शुक्रवार देर रात पुलिस गिरफ्त में एक दरोगा की पिस्टल छीनकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे बेबस कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले चंदन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश भी कर चुका है।

नवरात्रि के पहले ही दिन दो कन्याओं समेत पूरे शिक्षक परिवार की नृशंस हत्या से गुस्से से उबली अमेठी

एफएनएन ब्यूरो, अमेठी। जिला अमेठी की शिवरतनगंज तहसील के अहोरवा भवानी कस्बे में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों को गुरुवार शाम कई राउंड अधाधुंध फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया गया। हाई प्रोफाइल अमेठी जिले में सरेआम हुई पूरे शिक्षक परिवार की नृशंस हत्या से इलाके भर में सनसनी, आक्रोश और दहशत का माहौल है।

हाई प्रोफाइल अमेठी में हत्यारों का बड़ा दुस्साहस, पूरे शिक्षक परिवार को गोलियों से भून डाला

एफएनएन ब्यूरो-अमेठी-उ.प्र.। देश भर में हाई प्रोफाइल अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में बृहस्पतिवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के पीछे मुकदमें की रंजिश मानी जा रही है।