Tag: against husband

बीवी को ‘तीन तलाक’ देकर बेटी को छीन ले गया कलियुगी शौहर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली।  बारादरी कोतवाली क्षेत्र में कलियुगी शौहर बीवी को गैरकानूनी घोषित हो चुकी 'तीन तलाक' देकर मासूम बेटी को भी छीन ले गया। जाते-जाते बीवी को उसकी फूल सी मासूम बिटिया को जिस्म के बाजार में बेचकर अपने शाही शौक पूरे करने की धमकी भी दे गया। बारादरी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और अपहृत बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।