Tag: 5_cases

‘सिंडिकेट’ बनाकर कई-कई बार बेची गोल्डन फॉरेस्ट्स की चार हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। एसआईटी की जांच में गोल्डन फॉरेस्ट की हजारों हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का खुलासा हुआ है। कंपनी की समस्त जमीन वर्षों पहले राज्य सरकार में निहित हो चुकने के बावजूद इस पर सरकारी कब्जा नहीं लिया गया और इस तरह हजारों हेक्टेयर जमीन को खुर्द-बुर्द हो जाने दिया गया।