एफएनएन, हरिद्वार-उत्तराखंड। हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वेलर्स में सोमवार सुबह ग्राहक बनकर घुसे छह हथियारबंद डकैत महज 12 मिनट में करीब पांच करोड़ का डाका डालकर फरार हो गए। जाते-जाते डकैतों ने शोरूम मालिक पर भी फायर झोंककर दहशत फैलाने की पूरी कोशिश की। डकैती की यह पूरी वारदात शोरूम के सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो गई है।