Tag: कौव्वे

पहाड़ से गायब हो रहे कौव्वे, पितृपक्ष में दर्शन भी हुए दुर्लभ

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। कौव्वा देवभूमि उत्तराखंड की लोक सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। पर्वों, त्योहारों और धार्मिक मान्यताओं में कौव्वे का बड़ा महत्व है। घी संग्राद हो या श्राद्ध पक्ष दोनों कौवे के बिना अधूरे माने जाते हैं। आज पितृ पक्ष संपन्न हो रहा है, लेकिन पहाड़ में पितृ पक्ष का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों को एक भी कौव्वा नहीं दिख रहा है। कौव्वे की झलक तक नहीं दिखने को पितृ दोष के रूप में देखा जा रहा है।