एफएनएन, किच्छा: नेता प्रतिपक्ष राहुल गाॅधी द्वारा संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर भगवान शिव पर की गयी टिप्पणी से नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना के नेतृत्व में दीनदयाल चौक पर एकत्र होकर राहुल गाॅधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पदाधिकारियों ने गाॅधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष सक्सेना, संजीव कुमार सिंह, महेन्द्र पाल व मुकेश कोली ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गाॅधी हिन्दू समाज को हिंसक बता कर देश को दो हिस्सों में बांटने का प्रयास कर रहे, भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है।
जिसके कारण ही देश की जनता ने भाजपा को पुनः सत्ता तक पहुॅचाने का काम किया है, कहना था कि भाजपा की नीतियों के कारण ही एक बार पुनः निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी, उन्होंने कहा कि उक्त बयान को लेकर राहुल गाॅधी को हिन्दू समाज से मांफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पुतला दहन करने वालो में राम अवतार, अरीक सिंह मंड, देवेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार रज्जी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।