03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की शांत वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, हीरो की झलक पाने को फैंस दिखे बेताब

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पुष्पा’ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की शांत वादियों में कुछ दिन आराम फरमाने के लिए यहां आनंदा होटल पहुंचे। यहां होटल कर्मियों ने पहाड़ी वेशभूषा में उनका स्वागत कर उन्हें रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। एक सप्ताह के निजी दौरे पर नरेंद्रनगर पांच सितारा होटल पहुंचे अल्लू  अजुर्न ने शुक्रवार पूरा दिन होटल में ही बिताया। रिजॉर्ट में टहलते हुए उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

  • अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए फैंस

सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लू अर्जुन के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर मीडिया कर्मियों के साथ उनके फैंस भी उनसे मिलने यहां पहुंच गए, लेकिन वह किसी से मिले बगैर सीधे होटल पहुंच गए, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी फैंस उनसे मिलने के इरादे से होटल के बाहर गेट पर गए, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने हल्के बादलों के बीच निकली धूप का आनंद लेते हुए रिजॉर्ट में घूमकर पहाड़ की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। नरेंद्रनगर का सन सेट (सूर्यास्त) का अलौकिक दृश्य देखकर वह खासे अभिभूत नजर आए। इस दौरान उन्होंने आस-पास के क्षेत्र और उत्तराखंड के बारे में भी कई जानकारियां हासिल कीं। बताया गया कि पुष्पा फिल्म से चर्चाओं में आए अल्लू ने पहाड़ी व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। पहाड़ की शांत वादियों में एक सप्ताह बिताने के बाद वह तीन मार्च को लौट जाएंगे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img