03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध, जेसीबी पर चढ़ीं महिलाएं

एफएनएन, डोईवाला : देहरादून जिले के डोईवाला में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नकरौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी पर महिलाएं चढ़ गईं। वहीं कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गई। जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

  • आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग

नगर निगम के वार्ड 99 नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में नगर निगम की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की सुगबुगाहट के बीच नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर सरकार व नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट को आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने सुनवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्‍होंने कहा कि विरोध जारी रहेगा।

स्थानीय निवासी राज किशोरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बीजेपी पार्षद ने गोपनीय तरीके से सीवरेज प्लांट को लगाने की अनुमति दी है। जोकि क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भविष्य में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट से कई बीमारियों का भविष्य में सोर्स बन सकता है।

  • अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

साथ ही इस क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। पूर्व प्रधान बुधदेव सेमवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन में पिंडर वेली विकास समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, देवराज सिंह, रोहित पांडे, विजय ध्यानी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रीतम सिंह, प्रतिभा ,अनुराधा बिष्ट, माया थापा, लक्ष्मी राणा, रोशनी रावत, दीपा आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img