Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र खटीमा में कोरोना के 5 नए मरीज मिलने...

मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र खटीमा में कोरोना के 5 नए मरीज मिलने से हड़कंप

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र खटीमा में कोरोना के पांच मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अफ़सर सक्रिय हो गए हैं और आनन-फानन में इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को खटीमा के सौरभ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोरोना के लक्षण मिलने पर उसका टेस्ट कराया गया तो बुजुर्ग के साथ ही उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा झनकट में ड्यूटी से लौटा फौजी और उसकी पत्नी कोरोना positive निकली है। खटीमा में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की टीचर भी कोरोना संक्रमित मिली है। इसके साथ ही यहाँ एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद और विधानसभा क्षेत्र में कोरोना बढ़ने से अफसर सक्रिय हो गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments