03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोर्ट से स्टे, नहीं होगी अन्नू गंगवार के घर की कुर्की

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पार्षद प्रकाश सिंह धामी हत्याकांड में नाटकीय ढंग से दिल्ली में तमंचे के साथ गिरफ्तार हुए अन्नू गंगवार के घर की कुर्की नही होगी। कोर्ट ने कुर्की की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि पार्षद प्रकाश सिंह धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूर्व सभासद राजेश गंगवार और उसके भाई अन्नू गंगवार को साजिशकर्ता बताया था। कहा था कि इन दोनों ने ही सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से पार्षद की हत्या कराई थी। पुलिस राजेश गंगवार के अलावा दो शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्नू गंगवार पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया से रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को पता लगा कि अन्नू गंगवार को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है और वह तिहाड़ जेल में बंद है। ऐसे में शनिवार को उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। आपको बता दें कि अन्नू की गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के जीजा ने एसएसपी व डीजीपी को  सूचना भी दी। परंतु पुलिस 83 की कार्यवाही जारी रखी थी। गिरफ्तार अन्नू गंगवार व उसके साथी दिनेश शर्मा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से नहीं लाया जा रहा था और ना ही विवेचना अधिकारी द्वारा अन्नू को तलब करने के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया गया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से अभियुक्त की माँ श्याम पाली उच्च न्यायालय नैनीताल की शरण में गई थी।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img