03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवक के साथ मारपीट करने वाले कांस्टेबल को एसएसपी ने किया सस्पेंड

एफएनएन, देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत युवक के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी ने कार्रवाई की है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीओ विकासनगर को सौंपी गई है. वहीं एसएसपी ने कहा है कि सभी के लिए कानून बराबर है. सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से एक पुलिसकर्मी युवक की पिटाई कर रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गौर हो कि 06 अगस्त को थाना सहसपुर पर नियुक्त हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शाम के समय अपने व्यक्तिगत काम से सभावाला रोड गए थे. जहां पर सभावाला की ओर से आते हुए एक बाइक सवार द्वारा सड़क किनारे पैदल चल रहे हेड कांस्टेबल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया और बाइक सवार मौके से भाग निकला. दुर्घटना में हेड कांस्टेबल प्रदीप के हाथ, पैर, कमर और सिर में गुम चोटें आई. जिसको प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, जिनका वर्तमान में हायर सेंटर ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट से इलाज चल रहा है.

घटना के बाद उसी दिन थाने पर तैनात कांस्टेबल सौरभ कुमार और कुछ लोग, जो सभावाला रोड पर मौजूद थे,उनके द्वारा दुर्घटना कर भागने वाले मोटर साइकिल चालक को सभावाला पुल पर पकड़ लिया गया और कांस्टेबल सौरभ कुमार ने उसके साथ मारपीट की. एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि युवक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई का मामला संज्ञान में आने के बाद कांस्टेबल सौरभ कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया था. लेकिन प्राथमिक जानकारी बाद पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है और इस पूरे मामले की जांच सीओ विकास नगर को सौंपी गई है. साथ ही कहा है कि कानून सभी के लिए बराबर है. वहीं बीते दिन कास्टेबल को लाइन हाजिर किया गया था.

पढ़ें-अचानक 40 जहरीले सांपों के बीच पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, फिर…

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img