Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपांच कांस्टेबलों को एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने किया निलंबित

पांच कांस्टेबलों को एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने किया निलंबित

एफएनएन, रुद्रपुर : जोनल चेकिंग के दौरान अपनी ड्यूटी से नदारद मिले पांच कांस्टेबलों को एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने गुरुवार देर शाम निलंबित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने  में कांस्टेबल खीम राम,  बिजेन्द्र सिंह, विमल कुमार थाना रुद्रपुर तथा सुनील कुमार व नरीनाथ, सिडकुल, थाना पन्तनगर को निलंबित किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालो के प्रति कार्यवाही जारी रहेगी। गौरतलब है कि बीती छह जून को हुई जोनल चेकिंग में यह सिपाही ड्यूटी से नदारद पाए गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments