Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशनक्सली हमले में गोली लगने से एसएसबी का जवान शहीद

नक्सली हमले में गोली लगने से एसएसबी का जवान शहीद

एफएनएन,मुजफ्फरनगर : SSB का जवान हमले में शहीद हो गया। वहीं बेटे के शहीद होने की खबर से पूर्व सभासद के घर मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। असम के कोकराझार में तैनात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान अंकित चौधरी (30) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है

कि अंकित को नक्सली हमले में गोली लगी है। उधर, बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूर्व सभासद के घर मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी प्रमोद बालियान का पुत्र अंकित 2013 में एसएसबी में चयनित हुआ था और इन दिनों कोकराझार में तैनात था। परिजनों को गोली लगने की जानकारी दी गई है। भारत-भूटान सीमा के निकट नक्सली हमले में गोली लगने की सूचना बताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि अंकित की मां पूर्व में सभासद रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments