एफएनएन, सीतापुर : सीतापुर में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। ये दोनों मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे।
यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।





