03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के लिए सपा बना रही है चुनावी रणनीति, कांग्रेस को मिल सकता है ये फायदा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड में लगातार अपनी राजनीतिक जमीन खोती जा रही समाजवादी पार्टी को लेकर चर्चा जोरों पर है कि योग्य प्रत्याशी न मिलने पर पार्टी सभी पांचों संसदीय सीट आईएनडीआईए गठबंधन के तहत इन्हें कांग्रेस के खाते में देने की तैयारी में है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार को लखनऊ में होने वाली पार्टी की बैठक में इस पर अंतिम मोहर लगा दी जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल और उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड की स्थिति पर अपना फैसला लेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या पांचों सीट कांग्रेस को देगी सपा!

सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई नैनीताल व हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतरने पर विचार कर रही थी। पर, आईएनडीआईए गठबंधन के तहत उत्तराखंड के पांचों संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस से सहयोग पर स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से फिलहाल इस पर विमर्श स्थगित कर दिया गया है। बताया कि मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लखनऊ में इस विषय में महत्वपूर्ण बैठक होनी है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सपा बनाएगी रणनीति

बैठक में तय किया जाएगा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड लोकसभा चुनाव को लेकर क्या नीति अपनाएगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पाराशर ने बताया कि आईएनडीआईए गठबंधन के तहत उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के खाते में जाने पर सपा उत्तराखंड की सभी पांचों संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी और उसके पक्ष में प्रचार करेगी।

Hot this week

Almora के युवा का दावा : तैयार किया भारत का पहला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 12 मिनट में तय होगी 40 मिनट की दूरी

एफएनएन, देहरादून/अल्मोड़ा : almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा...

Haldwani में कल गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां की तेज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Devprayag-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, एक बच्चा घायल

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...

Topics

Haldwani में कल गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां की तेज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Devprayag-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, एक बच्चा घायल

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img