03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में परिवार की जमीन हथियाने के लिए कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की दी धमकी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले में जमीनी धोखाधड़ी के साथ-साथ जमीन कब्जा करने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. हल्द्वानी में अनुसूचित जाति के परिवार की जमीन हथियाने के लिए कुछ लोगों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला. पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन नाम पर करने से मना करने पर आरोपियों ने परिवार का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. साथ ही कई दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए. पीड़ित परिवार शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचा, जहां एसएसपी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

रामपुर रोड हरिपुर जमन सिंह निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को बताया कि हरिपुर फुटकुआं में उनके और उनके परिवार की 8 बीघा जमीन थी. धर्मेंद्र का कहना है कि आठ बीघा जमीन की बिक्री के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले तीन लोगों के साथ समझौता हुआ. जहां प्रॉपर्टी डीलर करने वाले लोगों ने 5 बीघा जमीन की रकम दे दी और जमीन तीन लोगों के नाम कर दिया. बाकी जमीन खरीद के लिए समझौता हुआ था, लेकिन समझौता एक साल पहले ही खत्म हो गया. लेकिन अब दबंग प्रॉपर्टी डीलर जमीन उनके नाम करने के लिए लगातार धमकी दे रहे थे.

पीड़ित और उसके परिवार ने मना किया तो बीते दिनों आरोपियों ने उससे गाली-गलौज की और बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में उसको और उसके परिवार का अपहरण कर लिया. आरोपी सभी को स्कॉर्पियो में डालकर उप निबंधक कार्यालय ले गए. कुछ रजिस्ट्री और बैनामा के स्टाम्प पेपर व अन्य दस्तावेज निकलवा कर व्यक्ति के घर पर ले जाकर उनके जबरन हस्ताक्षर कराए गए. इससे इनकार करने पर आरोपियों ने उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img