03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आठ महीने के बच्चे का अपहरण करने के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त, 50 हजार में बेचा था मासूम

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : आठ महीने के मासूम के अपहरण की आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। दस दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कड़च्छ मोहल्ले से आठ महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था।

बच्चा लापता होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से 11 दिसंबर को बच्चा बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया था। बच्चे के अपहरण के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का नाम सामने आया था। बच्चे का ढाई लाख में सौदा तय कर लिया था। आशा कार्यकर्ता ने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था।

इसके बाद हरिद्वार शहर की सीडीपीओ संगीता गोयल की ओर से आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया था, पर किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया था। अब अहबाबनगर ज्वालापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उधर, प्रभारी सीएमओ डा. आरके सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता रुबी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img