03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गांधी पार्क में उपनल कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : समान कार्य, समान वेतन सहित अपनी मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के उपनल कर्मचारियों ने यहां गांधी पार्क में धरना देकर सरकार को चेताया। आक्रोशित कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की बात भी कही। धरने को महानगर कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे और पार्षद मोहन खेड़ा कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे।

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सरकार हिटलरशाही पर उतारू है और आगे आने वाले चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक देवेश कुमार, प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार, नवीन कापड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र, प्रदेश सचिव तरुण हलदार, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री भूपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री बाबूपाल आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img