03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देखें, लखीमपुर में एक विधायक ऐसा भी: आखिर भैंस और पड़िया लेकर क्यों पहुंचे गांव विधायक जी

  • लखीमपुर खीरी जिले के संसारपुर गांव में एक व्यक्ति की भैंस करंट लगने से मर गई, गरीब के पास उसकी यही जमा पूंजी थी। इस बात की खबर जब विधायक को हुई, वो खुद गरीब के दरवाजे पर एक भैंस हांकते हुए पहुंच गए

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी जिले के एक विधायक गांव की गलियों में भैंस लेकर घूमते दिखे ? संसारपुर गांव में लोगों ने विधायक को जब भैंस हांक कर जाते दिखे तो लोग भी उनके पीछे पीछे चल दिये। विधायक के साथ चल रहा मजमा जब गांव के धर्मेंद्र के दरवाजे पर पहुँचा, तो तमाम लोगों को कुछ माजरा समझ मे आया। और अपने दरवाजे पर भैंस और एक पड़िया के साथ विधायक को देखकर धर्मेंद्र के भी आंसू आ गए। दरअसल पलिया विधानसभा के ग्राम संसारपुर के धर्मेन्द्र भार्गव पुत्र राजकरन भार्गव की एक भैंस तीन दिन पहले बिजली के करंट लगने से मर गयी थी।

धर्मेन्द्र व पत्नी माधुरी देवी के लिए भैंस उनकी जमा पूंजी थी। दो दिन से उनके घर किसी ने खाना नही खाया था। संसारपुर गांव के लोगो ने धर्मेंद्र के साथ हुए हादसे की जानकारी विधायक रोमी साहनी को फोन कर बताई। तो विधायक रोमी साहनी लखनऊ से सीधे संसारपुर आये, और साथ मे एक 35 हजार की भैंस लेकर विधायक रोमी साहनी खुद धर्मेंद्र भार्गव के घर पहुंच गए। गांव के बाहर से जब विधायक रोमी साहनी भैंस को लेकर आ रहे थे, तो लोग भी उनके साथ हो लिए, धर्मेंद्र के लिए ये खुशनुमा पल किसी दुआ के कुबूल होने जैसा हुआ। भाजपा से चुने गए विधायक रोमी साहनी अक्सर लोगों के बीच मदद करके चर्चा में आते रहते हैं।।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img