03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूली वाहन फिटनेस में फेल, खतरे में नौनिहाल, नैनीताल जिले में 132 गाड़ियों का किया चालान

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: हल्द्वानी में बच्चे स्कूली वाहनों में कितने सुरक्षित हैं यह जांचने के लिए परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी, नैनीताल में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। चेकिंग में कई वाहन बिना फिटनेस दौड़ रहे थे जबकि कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। दिनभर चले अभियान में जिले में 132 वाहनों के चालान और 12 वाहन सीज किए गए।

आरटीओ प्रवर्तन नंदकिशोर के निर्देशन में कई टीमें बनाकर नैनीताल जिले में स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। हल्द्वानी में बरेली रोड, नैनीताल रोड सहित अन्य सड़कों पर स्कूल बसों और स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि परिवहन विभाग के मानकों को पूरा नहीं करने के कई मामले सामने आए। कई वाहनों का पंजीकरण ही नहीं था तो कई वाहनों में फिटनेस तक नहीं थी। बताया कि विभाग के मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर कार्रवाई जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पहले बच्चों को घर पहुंचाया, फिर की कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान जब वाहनों को बरेली और नैनीताल रोड पर रोका गया तो कई बच्चे परेशान हो गए। उन्हें लगा कि शायद उन्हें रास्ते में ही न उतार दिया जाए लेकिन अधिकारियों ने पहले बच्चों को उनके घर पर पहुंचवाया और उसके बाद वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, चेकिंग अभियान को लेकर वाहन चालकों में दिनभर खौफ रहा। कई वाहन चालक तो अभियान शुरू होने की सूचना मिलने पर मुख्य मार्गों से हटकर संपर्क मार्गों से भागते नजर आए।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img