Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी दौरे के विरोध में समाजवादी पार्टी ने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी दौरे के विरोध में समाजवादी पार्टी ने फूंका पुतला

जुगनू खान, काशीपुर: आज समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राशिद अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज किला स्थित बिजली घर के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी दौरे के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की जनता को सिवाय धोखे के कुछ नहीं दिया तथा प्रदेश को केवल मुख्यमंत्री बनाने की कार्यशाला तक ही सीमित रखा, इसलिए प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड में आकर दौरा करना जनता को गुमराह करने के समान है। समाजवादी के प्रदेश प्रवक्ता श्री कासिम चौधरी ने कहा सपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुमाऊं मंडल आगमन का विरोध करते हैं, उन्होंने कहा कि रोजगार के दावे करने वाली भाजपा सरकार उत्तराखंड के पलायन को रोक पाने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है।

वहीं समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राशिद अंसारी ने कहा कि विकास पटल पर उत्तराखंड पूरी तरह धराशाई हो चुका है और डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती हैं और समाजवादी पार्टी प्रदेश को स्थल सरकार और विकास की गति देने के लिए पूरी करें आश्वस्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments