03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सहारनपुर की किसान पंचायत में शामिल होंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सभा को करेंगी संबोधित

Spread the love

एफएनएन, सहारनपुर : प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर के चिलखाना में होने वाली किसान पंचायत में हिस्सा लेंगी। महापंचायत के आयोजक मंडल की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताया गया कि प्रियंका गांधी पंचायत को संबोधित भी करेंगी। कृषि कानून के खिलाफ किसानों को एकजुट करने के लिए किसान संगठनों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगी। बताया गया कि प्रियंका किसानों की इस महापंचायत को संबोधित भी करेंगी।

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में यह पहली रैली होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलखाना में बुधवार को किसान महापंचायत होने वाली है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को एकजुट करने के उद्देश्य से यह महापंचायत आयोजित की जा रही है। किसानों की यह पहली महापंचायत होगी जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिस्सा लेंगी। बताया गया कि प्रियंका 10 फरवरी को शाकंभरी देवी और रायपुर होते हुए बुधवार दोपहर 12 बजे तक सहारनपुर के चिलखाना पहुंच जाएंगी। प्रियंका यहां किसान महापंचायत को संबोधित भी करेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में काफी ऐक्टिव हैं। वह यहां हर छोटे-बड़े मुद्दों पर न सिर्फ अपनी प्रतिक्रिया देती हैं बल्कि तमाम मौकों पर लोगों के बीच मौजूद रहकर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन को मजबूत करने की दिशा में काम करती रहती हैं। कृषि कानूनों को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन तेज होने के बाद उन्होंने भी अपनी ऐक्टिविटी बढ़ा दी है। हाल ही में वह दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिवार से मिलने भी पहुंची थीं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img