03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर की दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई, फैक्ट्री राख में तब्दील

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : सिडकुल की दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में आज दोपहर आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ। फैक्ट्री पूरी तरह राख में तब्दील हो गई और फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने जैसे-तैसे छत से कूदकर जान बचाई। इस बीच फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग की लपटों ने पूरी तरह फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया।

सूचना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर एडीएम उत्तम सिंह चौहान के अलावा एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। घटना आज दोपहर करीब 1:30 बजे की है। सिडकुल की दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में कर्मचारी ड्यूटी पर थे, इस बीच नीचे से कर्मचारियों ने फाइबर कॉटन को ऊपर फेंका।

इसी बीच चिंगारी निकली और इस चिंगारी ने पूरी फैक्ट्री को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आसपास की कई फैक्ट्रियां जिनमें श्री गणेश ग्लास इंडस्ट्री आदि भी प्रभावित हुई है। पुलिस के मुताबिक अंदर कोई कर्मचारी नहीं फसा है। हालांकि चर्चाएं होती रही कि बरेली का रहने वाला एक कर्मचारी अंदर ही रख गया।

दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बिजली बंद कराने के साथ ही अन्य फैक्ट्रियों व फायर स्टेशन में मौजूद सभी गाड़ियों को बुला लिया गया, लेकिन भीषण आग के कारण लपटों पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फैक्ट्री मे आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

 

 

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Topics

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img