03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में टावर क्रेन ट्रॉली के टूटकर खाई में गिर जाने से एक मजदूर की मौत

एफएनएन, रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में टावर क्रेन ट्रॉली के टूटकर खाई में गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना शनिवार रात रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर उस समय घटी, जब मजदूर एक पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बाईपास के लिए बनाए जा रहे पुल के टावर से जुड़ी ट्रॉली टूट गई। राजवार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन बल (डीडीआरएफ) की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां वसीम (40) मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि अन्य श्रमिक को बचा लिया गया और जिला अस्पताल ले जाया गया।

राजवार ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था, जबकि घायल भी वहीं का है। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img