03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत चार लोगों की मौत

एफएनएन, पालघर : महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास एक चलती ट्रेन में फायरिंग से चार लोगों के मारे जाने की खबर है। दरअसल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी के अनुसार, जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलीबारी की, जिसमें एक अन्य आरपीएफ जवान और ट्रेन में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। ट्रेन जयपुर से मुंबई जा रही थी। पालघर मुंबई से लगभग 100 किमी दूर है।

  • परिजनों को दी जाएगी सहायता राशि

डीआरएम नीरज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया,

  • हिरासत में लिया गया सिपाही

एक RPF ASI और तीन अन्य यात्रियों को गोली मारने के बाद आरोपी दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। पश्चिमी रेलवे ने बताया कि आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।

  • बी5 कोच में की गई गोलीबारी

शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के बी5 कोच में हुई। यह पुष्टि की गई है कि एस्कॉर्ट ड्यूटी पर सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई पर गोली चलाई। ट्रेन बोरीवली पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने चलती ट्रेन में अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीना पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि अपने सीनियर की हत्या करने के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को मीरा रोड पर पुलिस ने पकड़ लिया।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img