03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़की: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, महिला घायल

एफएनएन, रूड़की: के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा मे पीरबाबा के पास तेज रफ्तार खनन के डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार महिला एडवोकेट को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर इमलीखेड़ा चौकी में खड़ा करवाया है। साथ ही इस घटना में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। महिला एडवोकेट को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि भगवानपुर तहसील के दरियापुर गांव में काफी लंबे समय से खनन चल रहा है। वहीं, क्षेत्र के ग्रामीण और किसान भी लगातार  खनन का विरोध करते रहते हैं। इसी बीच आज तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। पीड़ित मोटरसाइकिल सवार मुर्तजा ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन शहजादी के साथ इमलीखेड़ा से नागल की तरफ जा रहे थे। इमलीखेड़ा से आगे पीरबाबा के पास तिराहे पर सामने से तेज रफ्तार खनन का डंपर आ रहा था। जिसे देखकर उन्होंने अपनी बाइक रोक ली लेकिन इसके बावजूद तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं, इस हादसे के दौरान उसकी बहन को काफी चोटें आई हैं और पैर में भी फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इमलीखेड़ा चौकी पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img