03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारी बारिश से मलबा और बोल्डर गिरने से गंगोत्री हाईवे बिशनपुर के पास बाधित, पैदल आवाजाही के लिए खुला मार्ग

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर विशनपुर के पास मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गया. हालांकि बीआरओ यातायात खोलने में जुटा हुआ है. हाईवे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया है. बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलबा अधिक आने के कारण हाईवे खोलने में परेशानी हो रही है. वहीं गंगोत्री हाईवे पर बिशनपुर में एनडीआरएफ और क्यूआरटी की टीम बोल्डरों और मलबे के बीच कांवडियों को रास्ता पार करवा रही है. वहां पर लगातार बोल्डर गिरने का भय बना हुआ है.

जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जनपद में लगातार बारिश से गंगोत्री राजमार्ग बिशनपुर पास वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया. यहां हाईवे पर लगातार मलबा गिर रहा है, पहाड़ी से फिलहाल भूस्खलन जारी है. राजमार्ग बंद होने से यहां बड़ी संख्या में कांवड़ और तीर्थ यात्री फंसे हैं, जो बेसब्री से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं. नेताला सहित दर्ज स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध था, लेकिन नेताला सहित अन्य स्थानों पर मार्ग यातायात के लिए सुचारु किया गया है. बिशनपुर के पास मार्ग खोलने कार्य गतिमान है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फिलहाल कांवड़ की पैदल आवाजाही के लिए बीआरओ मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है. आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बातया कि सुबह विशनपुर के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से बोल्डर गिर थे, लेकिन बीआरओ हाईवे खोलने का प्रयास कर रहा है. वहीं मौके पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है.

पढ़ें- कामकाजी महिलाओं के लिए दिल्ली में बनाया जाएगा आवास, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img