03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रोड जाम  किये तो नपेंगे बराती, बैंक्विट हाल वाले

Spread the love
  • एसएसपी हलद्वानी ने क्राइम मीटिंग में सीओ-एसएचओ को दिए सख्ती बरतने के आदेश
  • लाइसेंसी शस्त्र धारकों, कबाड़ियों, किराएदारों पर भी निगाह रखने पर जोर

एफएनएन, हल्द्वानीः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार मीणा ने जिले के तीन सर्किलों के सीओ, थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि बरातों से सड़कें जाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने लाइसेंसी शस्त्र धारकों और कबाड़ियों की गतिविधियों पर भी निगाह रखने को कहा है।

एसएसपी श्री मीणा शनिवार को हल्द्वानी, रामनगर,लालकुआं सर्किल के क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बहुउद्देशीय भवन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी में बोल रहे थे। बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों, लाइसेंसी शस्त्र धारकों  का निरंतर पुलिस सत्यापन कराते रहें। अनियमितता मिलते ही तत्परता से आवश्यक एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। कबाड़ियों का सत्यापन कराते वक्त यह जरूर देखें कि उन्होंने चोरों से तो कोई सामग्री नहीं खऱीदी है। अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थो के निर्माण, बिक्री पर भी सख्ती से रोक लगाई जाय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों की वर्तमान स्थिति का पता कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। लापता हिस्ट्रीशीटरों की सुरागरसी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

प्रभारी निरीक्षक यातायात और प्रभारी निरीक्षक सी0पी0यू0 को निर्देशित किया कि क्रिसमस-नववर्ष के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए अभी से योजना बनाकर जरूरी कदम उठाएं। सुनिश्चित करेंगे। शादी-ब्याह के मौजूदा सीजन में सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सभी बैंक्विट हाॅलों और उनके सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चेक करने और अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कराने के भी निर्देश दिए।

साफ किया कि विवाह समारोहों में बरतियों या उनके वाहनों, बैंड बाजों, डीजे आदि से  सड़कों पर ट्रैफिक जाम बिल्कुल भी नहीं होने दें। विवाह कार्यक्रमों की अनुमति देते वक्त ही यह साफ कर दें कि  रोड जाम हुआ तो बरातियों को भी कड़ी कार्यवाही झेलनी पड़ सकती है। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं बलजीत सिंह भाकुनी , क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेन्द्र सिह धौनी,  प्रतिसार निरीक्षक रमेश काण्डपाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर संजय कुमार, रवि कुमार सैनी एसओजी प्रभारी नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अबुल कलाम और सभी संबंधित थाना-कोतवाली प्रभारी मौजूद रहें।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img