03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश: बेटे को बचाने के लिए गंगा की लहरों से ‘लड़’ गई मां, दोनों के लिए फरिश्ता बनी जल पुलिस

एफएनएन, ऋषिकेश: कहते हैं बच्चा मां के जिगर का टुकड़ा होता है और उस जिगर के टुकड़े पर यदि कोई आंच आ जाए तो मां मौत से भी लड़ जाती हैं. आज एक ऐसा ही नजारा ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती के नाव घाट पर देखने को मिला. जहां गंगा में बह गए अपने पांच साल के बच्चे की जान बचाने के लिए मां अपनी जान खतरे में डालकर मौत से लड़ गई. वहीं जल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को सकुशल रेस्क्यू किया.

गंगा के तेज बहाव के बीच लहरों से लड़ते-लड़ते मां मौत से शायद हार जाती, लेकिन जल पुलिस के जवानों ने फरिश्ता बन मां और बच्चे की सांसों को रोक रही मौत को हरा दिया. जिंदगी की जंग जीतने के बाद अपने बेटे के साथ घाट पर लौटी मां के जज्बे को लोगों ने जमकर सराहना की. फरिश्ता बने जल पुलिस के जवानों को भी शाबाशी देकर हौसला अफजाई की. इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मेरठ से आए एक परिवार के कुछ सदस्य नाव घाट पर गंगा में नहाने के लिए उतर गए. अचानक पांच साल का वंश गंगा में बह गया.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पुलिस ने दोनों को किया रेस्क्यू

वंश की जान खतरे में दिखाई दी तो उसकी मां गुड्डी देवी ने भी अपनी जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगा दी. किसी तरह गुड्डी देवी वंश तक तो पहुंच गई, लेकिन खुद भी गंगा के तेज बहाव में बहने लगी. इस बीच नाव घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रवि राणा और राजेंद्र सिंह ने मां बेटे को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया. जान बचाए जाने पर मां बेटे के साथ आए परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया. कहते हैं कि अपने बच्चे से दुनिया में मां से बढ़कर प्यार करने वाला कोई नहीं है,आज की इस घटना ने इसको चरितार्थ भी कर दिया.

पढ़ें- हरेला पर्व पर सीएम धामी ने शहीदों के नाम पर किया वृक्षारोपण, एक करोड़ पौधरोपण का रखा लक्ष्य

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img