ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नहा रहा था दिल्‍ली का युवक… डूबा, लापता

एफएनएन, ऋषिकेश : दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया दिल्ली निवासी एक युवक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नहाते समय गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया

पुलिस के मुताबिक अरविंद कपूर (27 वर्ष) पुत्र अविनाश कपूर डब्ल्यू-11 नवीन शाहदरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली अपने चार अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। शनिवार की सुबह चारों दोस्त लक्ष्मणझूला के पास बोम्बे घाट पर नहाने के लिए गए थे। इस बीच अरविंद कपूर नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूचना पाकर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल और उसके आसपास क्षेत्र में युवक को तलाश रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img