03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानसून में मुसीबत बन सकते हैं ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे के 44 लैंडस्लाइड जोन, 14 जेसीबी की गई तैनात

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, श्रीनगर: बरसात के दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्रिय भूस्खलन जोन कहर बनकर टूट सकते हैं. मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन अभी तक ट्रीटमेंट न होने से राजमार्ग पर पहाड़ियों से मलबा व बोल्डर गिरने की आशंका बनी हुई है. एनएच पर ऋषिकेश से लेकर रुद्रप्रयाग तक कुल 44 सक्रिय लैंडस्लाइड जोन की डीपीआर तैयार की गई है. इनमें से दो से तीन भूस्खलन क्षेत्र एनएच विभाग के लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं.

लैंडस्लाइड जोन बन सकते हैं नासूर

 एनएच लोक निर्माण विभाग मानसून को लेकर भले ही पूरी तैयारियों के दावे कर रहा हो, लेकिन बरसात के दौरान राजमार्ग पर सक्रिय भूस्खलन जोन विभाग के लिए चुनौती बन सकते हैं. यहां ऋषिकेश ब्रह्मपुरी से लेकर रुद्रप्रयाग तक कुल 44 छोटे-बड़े लैंडस्लाइड जोन हैं. इनमें चमधार, बछेलीखाल व अटाली गंगा के समीप सक्रिय भूस्खलन जोन प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकते हैं. हालांकि राजमार्ग बाधित होने की स्थिति में बिना समय गंवाए यातायात के लिए मार्ग सुचारू किया जा सके, इसके लिए 14 जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं. इनमें 11 मशीनें टेंडर द्वारा एनएच विभाग ने अनुबंधित की हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

 देवप्रयाग से कौड़ियाला के बीच पड़ने वाले 10 भूस्खलन क्षेत्रों में स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य गतिमान है. ब्रहमपुरी-कौड़ियाला के बीच के 12 जोनों का टेंडर हो चुका है, जल्द कार्य शुरू हो जाएगा. इसके अलावा कुल एनएच पर 44 भूस्खलन क्षेत्रों की डीपीआर तैयार की गई है. इसमें सबसे अधिक खर्चा चमधार भूस्खलन क्षेत्र में आयेगा. यहां 150 मीटर ट्रीटमेंट के लिए करीब 34 करोड़ खर्च किए जायेंगे.

यहां इतने भूस्खलन जोन हैं सक्रिय

ऋषिकेश से लेकर रुद्रप्रयाग तक 44 भूस्खलन जोनों की डीपीआर एनएच लोनिवि ने तैयार की है. इनमें ब्रह्मपुरी से कौड़ियाला तक 12 जोन, कौड़ियाला से देवप्रयाग तक 10, देवप्रयाग से श्रीनगर तक 7, श्रीनगर से रुद्रप्रयाग तक 5 जोन सक्रिय हैं. इसके अलावा अन्य 10 छोटे-बड़े जोन बछेलीखाल, सिंगटाली समेत एनएच पर सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें:- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बोले रामनगर को बनाएंगे विश्व वन्यजीव पर्यटन की राजधानी, चुनाव में किए सभी वादे करेंगे पूरे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img