एफएनएन, नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सहायक कमांडेंट (एसी) लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक या प्रक्रिया का पालन करके भी परिणाम चेक किया जा सकता है।







