Thursday, June 19, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीगणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल

  • परेड में भारतीय सेना के 42 विमान होंगे शामिल

एफएनएन, दिल्ली :  इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में 15 लड़ाकू विमान अपनी गर्जना करेंगे तो 21 हेलीकॉप्टर भी अपना दम दिखायेंगे। परेड में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए वायुसेना के जवान रोजाना सात से आठ घंटे अभ्यास कर रहे है। वायुसेना के दस्ते 2011, 2012 , 2013 और पिछले साल बेस्ट मार्चिंग दस्ते का अवार्ड मिल चुका है। वायुसेना की पूरी कोशिश है इस बार भी उसे बेस्ट मार्चिग दस्ते का सम्मान मिले। भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान भी 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा। ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाते हुए एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।

वायुसेना प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने कहा, ‘‘फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा।” भारत की वायुशक्ति क्षमताओं में तब बढ़ोतरी हुई थी जब गत वर्ष 10 सितम्बर को फ्रांस निर्मित पांच बहुद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किये गए थे। नंदी ने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments