03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धार्मिक डेरा कार सेवा ने सिक्ख बच्चों की पढ़ाई के लिए फीस माफ़ की जाएगी

गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता: ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अरदास के बाद धार्मिक डेरा कार सेवा शुरू की गई। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में 14 जुलाई दिन इतवार को धार्मिक दीवान सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में शीश नवाया और अपने को धन्य किया। धार्मिक दीवान में प्रसिद्ध रागी कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया।

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सेवादारों के रहने के लिए निवास गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग एवं जोड़ा घर का दिल्ली धार्मिक डेरा कार सेवा के बाबा बचन सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा श्याम सिंह, गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरवंत सिंह सोनी ने नींव रखकर धार्मिक डेरा कार सेवा ने भवन निर्माण का शुभारंभ किया। बताया गया है कि भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपए खर्च किया जाएगा।

धार्मिक डेरा कार सेवा ने श्री गुरुनानक महाविद्यालय में सिक्ख बच्चों की पढ़ाई के लिए आंधी फीस माफ़ कर दी जाएगी ताकि सिक्ख बच्चों को डिग्री प्राप्त हो सकें। संगत ने मंच पर प्रशासन व पुलिस से नानकमत्ता साहिब के धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी की मांग भी की। धार्मिक डेरा कार सेवा, गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के लंगर हॉल में गुरु का अटूट लंगर बताया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

संगत ने धार्मिक डेरा कार सेवा के बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद भी लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा बचन सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा गुरजंट सिंह बाबा काला सिंह, बाबा लक्खा सिंह बाबा सतनाम सिंह आदि को सरोपा भेट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन अजीत पाल सिंह ने किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रणजीत सिंह, हरदेव सिंह, लखविंदर सिंह लक्खा गुरदीप सिंह, दिलबाग सिंह दारा सिंह, गुरसेवक सिंह जोगिंदर सिंह,मालूक सिंह खिंडा, प्रेम सिंह टुरना, हरजीत सिंह, करनैल सिंह, आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

ये भी पढ़ें…बदरीनाथ हाईवे ने जमकर कराई फजीहत, अब केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन का खतरा!

Hot this week

Uttarakhand के बागेश्वर में भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता; 5 किमी गहराई में था केंद्र

एफएनएन ,  देहरादून : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में...

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...

Topics

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img