03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त करें, श्रद्धालु संख्या सुनिश्चित करे: CM धामी…

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर पंजीकरण, भीड़ प्रबंधन व श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्थाएं बनाई जाए। इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।

सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि मंदिर, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर समेत अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाए।

मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने के अलावा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए। समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिर परिसरों के सुनियोजित विकास, धारणा क्षमता व दुकानों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करते हुए चरणबद्ध व्यवस्था बनाई जाए। इससे भीड़ नियंत्रण में रहेगी और श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img