Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरायबरेली: बाइक से ऊंचाहार बस स्टेशन जा रहे पिता - पुत्र को...

रायबरेली: बाइक से ऊंचाहार बस स्टेशन जा रहे पिता – पुत्र को डंपर ने टक्कर मार दिया, पिता की मौत

एफएनएन, रायबरेली: बाइक से ऊंचाहार बस स्टेशन जा रहे पिता – पुत्र को गंदा नाला पर एक अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह हादसा सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ है। नगर के बस स्टेशन और मुख्य चौराहा के मध्य स्थित गंदा नाला पुल काफी जर्जर है। इसमें बड़े बड़े खतरनाक गड्ढे बने हुए है, जिसके कारण ही यह हादसा हुआ है। क्षेत्र के गांव बैशन का नंदौरा गांव निवासी युवक अरमान कुरैशी अपने पिता असलम कुरेशी ( 55 वर्ष ) को साथ लेकर बाइक से बस स्टेशन की ओर जा रहा था। गंदा नाला पुल पर सामने से आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता पुत्र पुल पर गिर गए। उसके बाद डंपर ने असलम को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया , जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत्यु घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद डंपर खड़ा करके चालक मौके से भाग गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना मेमो द्वारा कोतवाली को दी गई। जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट ।मार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: गांव जुनहाई में रामलीला के मंच पर रवि की हत्या, आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments